प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर, 2024 को न्यूयॉर्क में यूएनजीए में भविष्य के शिखर सम्मेलन के मौके पर वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एवं वियतनाम के समाजवादी गणराज्य के राज्य अध्यक्ष महामहिम श्री टो लैम से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने राज्य अध्यक्ष टो लैम को नेतृत्व की बढ़ी हुई जिम्मेदारियां संभालने के लिए बधाई दी और भारत एवं वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री ने इस महीने की शुरुआत में आए तूफान यागी से हुई हानि और क्षति के लिए वियतनाम के साथ अपनी सहानुभूति और एकजुटता दोहराई। राज्य अध्यक्ष एवं महासचिव टो लैम ने ऑपरेशन सद्भाव के तहत भारत द्वारा समय पर आपातकालीन मानवीय सहायता और आपदा राहत की आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच अटूट आपसी विश्वास, समझ तथा साझा हितों द्वारा चिन्हित गहरे सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक संबंधों और बढ़ते रणनीतिक संबंधों के महत्व की पुष्टि की। वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फाम मिन्ह चिन्ह की पिछले महीने की भारत यात्रा को याद करते हुए, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने तथा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने हिन्द-प्रशांत समेत महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्लोबल साउथ की सामूहिक भूमिका को रेखांकित किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt

Media Coverage

EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
August 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM@narendramodi