प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ओरिएंटल रिपब्लिक ऑफ उरुग्वे के राष्ट्रपति महामहिम यामांडू ओरसी से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल सहयोग, आईसीटी, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और यूपीआई, रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, ऊर्जा, संस्कृति के क्षेत्रों और जनता के बीच पारस्परिक संबंधों में सहयोग की समीक्षा की। द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मजबूती प्रदान करना चर्चा का प्रमुख विषय रहा। दोनों पक्षों ने भारत-मर्कोसुर अधिमान्य व्यापार समझौते के विस्तार में रुचि व्यक्त की, जिसका उद्देश्य व्यापक आर्थिक क्षमताओं और व्यापार पूरकताओं की संभावनाओं को प्रकट करना है।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए राष्ट्रपति ओरसी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ उरुग्वे की एकजुटता की सराहना की।
बैठक में दोनों देशों द्वारा प्रगतिशील द्विपक्षीय साझेदारी विकसित करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
Happy to have met President Yamandú Orsi of Uruguay on the sidelines of the BRICS Summit in Brazil. Close ties between our nations are important for the Global South. India is committed to doing everything possible to further deepen relations with Uruguay. In this context, we… pic.twitter.com/32xbV28hTF
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2025
Me alegro de haberme reunido con el Presidente Yamandú Orsi de Uruguay al margen de la Cumbre de los BRICS en Brasil. Los estrechos lazos entre nuestras naciones son importantes para el Sur Global. India está comprometida a hacer todo lo posible para profundizar aún más las… pic.twitter.com/ejJO6pKQfY
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2025


