प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वियनतियाने में लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (एलपीआरपी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओ पीडीआर के राष्ट्रपति महामहिम थोंगलाउन सिसोउलिथ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति सिसोउलिथ को बधाई दी।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत-लाओस समकालीन साझेदारी सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों से जुड़ी है और इसकी जड़ें काफी गहरी हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी, विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने लाओस और भारत के बीच संबंधों को गति प्रदान करने में भारत की एक्ट ईस्ट नीति की प्रमुखता को रेखांकित करते हुए कहा कि 2024 में इसका एक दशक पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि नई नालंदा यूनिवर्सिटी असीम अवसरों को प्रस्तुत करती है और इसके जरिए दोनों देशो के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। राष्ट्रपति सिसोउलिथ ने चक्रवाती तूफान यागी के कारण आई बाढ़ के मद्देनजर लाओ पीडीआर को भारत की ओर से दी गई मानवीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने भारत-आसियान संबंधों को मजबूत करने के लिए लाओस के समर्थन के लिए राष्ट्रपति सिसोउलिथ को धन्यवाद दिया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।