प्रधानमंत्री ने 15 जुलाई, 2023 को अबू धाबी में प्रतिनिधिमंडल स्तर और आमने-सामने की वार्ता में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।

दोनों राजनेताओं ने व्यापार और निवेश, फिनटेक, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, उच्चतर शिक्षा और लोगों के परस्पर संबंधों सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न आयामों पर व्यापक चर्चा की। इस चर्चा में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल रहे।

दोनों राजनेताओं ने तीन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के आदान-प्रदान का अवलोकन किया:

सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं (भारतीय रूपए- एईडी) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक संरचना की स्थापना हेतु भारतीय रिजर्व बैंक और यूएई सेंट्रल बैंक के बीच समझौता ज्ञापन

भुगतान और मैसेजिंग सिस्टम को इंटरलिंक करने पर द्विपक्षीय सहयोग के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और यूएई सेंट्रल बैंक के बीच समझौता ज्ञापन

आईआईटी दिल्ली - अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की योजना के लिए भारत के शिक्षा मंत्रालय, अबू धाबी के शिक्षा और ज्ञान विभाग तथा आईआईटी दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन

बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। जलवायु परिवर्तन पर भी एक अलग संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s metal exports ride global electrification wave

Media Coverage

India’s metal exports ride global electrification wave
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
August 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM@narendramodi