महामहिम श्री सुगा सांसदों के गणेश समूह के सदस्यों और उद्योग जगत के प्रमुखों सहित एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर हैं
दोनों नेताओं ने विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया
प्रधानमंत्री ने सांसदों के “गणेश नो काई” समूह और कीडनरेन के सदस्यों के साथ भी सार्थक बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान-भारत एसोसिएशन (जेआईए) के अध्यक्ष एवं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम श्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात की। श्री सुगा 100 से अधिक सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में सरकारी अधिकारी, कीडनरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन) और सांसदों के “गणेश नो काई” समूह के सदस्य शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने जेआईए के अध्यक्ष के रूप में पहली बार भारत की यात्रा पर आए श्री सुगा का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने निवेश एवं आर्थिक सहयोग, रेलवे, दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क, कौशल विकास के क्षेत्र में साझेदारी सहित भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच संसदीय संबंधों को मजबूत करने के बारे में “गणेश नो काई” संसदीय समूह के सदस्यों के साथ सार्थक बातचीत की। उन्होंने जापान में योग एवं आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता का स्वागत किया तथा भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कीडनरेन के सदस्यों का भारत में स्वागत किया और व्यापार इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए देश में किए गए व्यापक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जापानी निवेशकों को अपने मौजूदा निवेश का विस्तार करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।