प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री महामहिम सर कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष हुई पारस्परिक यात्राओं के बाद से भारत-यूके संबंधों में आई मजबूत गति की समीक्षा की और 'विजन 2035' के सभी प्रमुख स्तंभों—व्यापार एवं आर्थिक विकास, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई एवं ग्रीन एनर्जी, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार तथा शिक्षा एवं लोगों के आपसी संबंधों—में हुई प्रगति का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के शीघ्र लागू होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने मजबूत शिक्षा साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया और बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल द्वारा अपना कैंपस स्थापित करने तथा मुंबई में यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के कैंपस खोलने के लिए हाल ही में हुई प्रगति का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में यूके की सशक्त भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री स्टार्मर का आभार व्यक्त किया और प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत हुई निरंतर प्रगति का स्वागत किया, जिसमें इंडिया-यूके क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी का हालिया शुभारंभ भी शामिल है।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया
Had a wonderful meeting with PM Keir Starmer in Evian. The last year has been outstanding as far as India-UK relations are concerned. The trade deal has opened many avenues of economic cooperation. Today’s talks focused on how to add even more momentum to India-UK ties.… pic.twitter.com/dAazvLxBiX
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026
We discussed ways to work closely in areas like innovation, AI, skill development, sports and more. We also discussed how to increase investment linkages for the benefit of the people of our nations.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026


