कच्छ ने पूरे देश को दिखाया है कि अपने संसाधनों पर, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए किस तरह आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ा जा सकता है : पीएम मोदी
किसान भाई-बहनों की हर शंका के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है : प्रधानमंत्री मोदी
21वीं सदी के भारत के लिए जिस तरह एनर्जी सिक्योरिटी जरूरी है, उसी तरह वाटर सिक्योरिटी भी महत्वपूर्ण है : पीएम मोदी
सिर्फ सवा साल के भीतर जल जीवन मिशन अभियान के तहत करीब 3 करोड़ घरों तक पानी का पाइप पहुंचाया गया है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में एक विलवणीकरण संयंत्र, एक हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा पार्क और एक पूरी तरह से स्वचालित दूध प्रसंस्करण और पैकिंग संयंत्र शामिल हैं। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हर किसी को बदलते समय के साथ चलना होगा और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना होगा। उन्होंने इस संबंध में कच्छ के किसानों की सराहना की जो आजकल विदेशों में फल निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे किसानों के अभिनव उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार के न्यूनतम हस्तक्षेप के कारण पिछले दो दशकों में गुजरात में कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्र समृद्ध हुए हैं। गुजरात सरकार ने किसानों और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने का काम किया है।

श्री मोदी ने कहा कि किसानों को कृषि सुधारों के बारे में गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कृषि सुधारों को लागू किया गया है उनकी मांग खुद किसान संगठन और विपक्षी दल वर्षों से करते आए थे। उन्होंने यह बात दोहराई कि केन्द्र सरकार हमेशा से किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी चिंताओं का समाधान करने के प्रति उन्हें आश्वस्त करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कच्छ ने आधुनिक दौर की प्रौद्योगिकी और अर्थव्यवस्था दोनों मामले में बड़ी छलांग लगाई है। खरेरा में अक्षय ऊर्जा पार्क, मांडवी में विलवणीकरण संयंत्र और अंजार में नई सरहद देहरी परिसर में नये स्वचालित संयंत्र के लिए किया गया शिलान्यास कच्छ की विकास यात्रा में नए मील के पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ क्षेत्र के आदिवासियों, किसानों, पशुपालकों और आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा की आज, कच्छ देश के सबसे तेजी से विकसित क्षेत्रों में से एक है। देश के अन्य क्षेत्रों के साथ इसका संपर्क लगातार बेहतर होता जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने उस समय को याद किया जब गुजरात के लोगों की बड़ी छोटी सी मांग थी कि रात के भोजन के समय बिजली मिले। उन्होंने कहा कि अब गुजरात में चीजें बहुत बदल गई हैं। गुजरात के युवाओं को आज पहले की असुविधाओं की जानकारी तक नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब कच्छ में जनसंख्या काफी कम होने लगी थी। अब लोगों ने यहां से बाहर जाना बंद कर दिया और क्षेत्र के लोगों के वापस लौटने से आबादी भी बढ़ने लगी है। उन्होंने कच्छ में भूकंप के बाद के समय में हुए चार गुना विकास पर अध्ययन करने के लिए शोधकर्ताओं और विश्वविद्यालयों का आह्वान किया।

श्री मोदी ने पिछले बीस वर्षों में कई किसान हितैषी योजनाओं को शुरू करने के लिए गुजरात सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने के मामले में गुजरात अग्रणी रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के दौर में ऊर्जा और जल सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शुरुआती समय में उन लोगों का मजाक उड़ाया गया जिन्होंने पानी की समस्या को दूर करने के लिए नर्मदा का पानी कच्छ तक लाने की बात कही थी। अब, नर्मदा का पानी कच्छ तक पहुंच गया है और कच्छ प्रगति कर रहा है।

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India adds 11 ports to e-visa scheme; total entry points rises to 88

Media Coverage

India adds 11 ports to e-visa scheme; total entry points rises to 88
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने व्यक्ति के जीवन और चरित्र को निखारने वाले आठ आवश्यक गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 11, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the eight essential qualities that brighten a person's life and build character.

The Prime Minister wrote on X;

"अष्टौ गुणाः पुरुषं दीपयन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।
पराक्रमश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।"

These eight qualities brighten a person's life. Wisdom shows him the right path. Good conduct keeps his character pure, and self-control keeps him disciplined. Knowledge gives him understanding, courage helps him stand firm in difficult situations, and skillful speech earns him respect in society. Giving according to one's ability and being grateful for kindness make a person complete.