प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की विरासत को संरक्षित करने के बेहतरीन प्रयास की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा कि हम देश की विरासत को संजोने और संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्री मोदी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्वीट्स की एक श्रृंखला के जबाव में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें केंद्र ने सूचित किया कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आईजीएनसीए परिसर में वैदिक विरासत पोर्टल और कला वैभव (वर्चुअल संग्रहालय) का उद्घाटन किया है।

आईजीएनसीए दिल्ली ने यह भी बताया है कि वैदिक विरासत पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में तैयार किया गया है। इसमें 18 हजार से अधिक वैदिक मंत्रों के ऑडियो और विजुअल उपलब्ध हैं।

केंद्र में हुए इस विकास के बारे में आईजीएनसीए दिल्ली द्वारा ट्वीट्स की एक श्रृंखला का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा;

"बेहतरीन प्रयास! देश की विरासत को संजोने और संवारने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Inc's $3.4-trillion club: AI, IPL, defence are new wealth creators

Media Coverage

India Inc's $3.4-trillion club: AI, IPL, defence are new wealth creators
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोलकाता हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 25, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

कोलकाता में कल हुई दुर्घटना बेहद दु:खद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है: प्रधानमंत्री @narendramodi