प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं की प्रशंसा की और कहा कि वे समाज के साथ-साथ देश के लिए भी योगदान दे रही हैं
आपके काम में सेवा की भावना के साथ-साथ नवाचार भी है: प्रधानमंत्री
सरकार 'सबका प्रयास' सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रही है: पीएम
पुरस्कार विजेताओं ने उन्हें ऐसा मंच देने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया जहां उन्हें देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सुना जा रहा है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोक कल्याण मार्ग में वर्ष 2020 और 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया। यह बातचीत महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का एक और प्रमाण था।

प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं के द्वारा किए गए जबरदस्त काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे समाज के साथ-साथ देश के लिए भी योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां उनके काम में सेवा की भावना है, वहीं उनके काम में जो चीज साफ नजर आती है वह है नवाचार। उन्होंने कहा कि अब ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी पहचान नहीं बनाई हो और देश को गौरवान्वित नहीं किया हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं की संभावनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी नीतियां बना रही है जिसके माध्यम से ऐसी संभावनाओं की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि सभी महिलाएं पारिवारिक स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनें, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण के परिणामस्वरूप संभव होगा।

प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के दौरान 'सबका प्रयास' पर सरकार के फोकस के बारे में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि वोकल फॉर लोकल की तरह सरकार के प्रयासों की सफलता महिलाओं के योगदान पर निर्भर है।

पुरस्कार विजेताओं ने उन्हें ऐसा मंच देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया, जहां उन्हें देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने और उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिलना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने सरकार की पहल की सराहना की जो उनके प्रयासों में एक बड़ी मदद रही है। उन्होंने अपनी अब तक की यात्रा और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र के संबंध में कई इनपुट और सुझाव भी दिए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report

Media Coverage

Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा
July 03, 2026

इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 6 से 8 जुलाई, 2026 तक इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया की चौथी यात्रा होगी और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किए जाने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। जकार्ता में प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। इन विशेष संबंधों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के एक प्रमुख यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, योग्याकार्ता स्थित प्रंबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे।

इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई, 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथोनी अल्बानीज़ एमपी के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा करेंगे। मेलबर्न में प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल माननीय सुश्री सैम मोस्टिन एसी से भी मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे जहां वे दोनों देशों के शीर्ष व्यापारिक नेताओं की सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक मजबूत स्तंभ है।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मेलबर्न से 10-11 जुलाई, 2026 को ऑकलैंड की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी। ऑकलैंड में, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे जिनमें पिछले दो वर्षों में विशेष रूप से व्यापार, वाणिज्य और रक्षा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री प्रमुख व्यापार और खेल जगत की हस्तियों से भी बातचीत करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत जन-संबंधों को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासी भारतीयों की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।