प्रधानमंत्री ने सोमवार को कोविड-19 के टीके के विकास और निर्माण पर काम करने वाली 3 टीमों के साथ वर्चुअल बैठक की। ये टीमें जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड पुणे, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड हैदराबाद थी।

प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों में कोविड-19 से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीके के विकास के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों की क्षमता पर भी चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रियाओं और संबंधित मामलों के बारे में अपने सुझाव और विचार रखने को भी कहा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वे टीका और संबंधित मामलों जैसे इसकी प्रभावकारिता आदि के बारे में आम जनता को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। टीके वितरित करने के संबंध में रसद, परिवहन, कोल्ड चेन आदि से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई।

जिन कंपनियों से वैक्सीन पर चर्चा की गई उनका परीक्षण और विस्तृत डेटा विभिन्न चरणों में हैं और परिणाम अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्माताओं के साथ जुड़ने और मामलों का समाधान करने की सलाह दी जिससे देश और पूरी दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का परिणाम मिल सके।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era

Media Coverage

India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया
September 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और घटना से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी:

“दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुःखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और हादसे से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं: PM @narendramodi”