लक्षद्वीप की प्रगति के लिए सरकार के संकल्प को दोहराया

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ हुई अपनी बातचीत की कुछ झलकियां साझा की हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“लक्षद्वीप में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करना बहुत खुशी की बात है। महिलाओं के एक समूह ने बातचीत के दौरान बताया‍ कि कैसे उनके स्‍वयं सहायता समूह (एसएचजी) ने एक रेस्तरां शुरू करने की दिशा में काम किया है और इस प्रकार वे आत्‍मनिर्भर बनी हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि आयुष्मान भारत ने किस प्रकार हृदय रोग के इलाज में उनकी मदद की है, एक महिला किसान ने बताया कि पीएम-किसान के कारण उनका जीवन बदल गया है। अन्य लोगों ने नि:शुल्‍क राशन, दिव्यांगों के लिए लाभ, पीएम-आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला योजना और कुछ अन्‍य योजनाओं के बारे में बातचीत की। यह देखना वास्तव में बड़ा संतोषजनक है कि विकास का लाभ विभिन्न वर्गों, यहां तक कि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक भी पहुंच रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लक्षद्वीप की प्रगति के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

"पिछले 9 वर्षों से हमने लक्षद्वीप की उन्‍नति के लिए कार्य किया है और हमारा संकल्प और अधिक सुदृढ़ हुआ है!"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
After PM's snack break, jhalmuri grabs attention

Media Coverage

After PM's snack break, jhalmuri grabs attention
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 20 अप्रैल 2026
April 20, 2026

Honouring Saints, Powering Futures: PM Modi’s Leadership That Blends Heritage, Highways and High Growth