​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग टोबगे ने थिम्पू में भारत सरकार की सहायता से निर्मित अत्याधुनिक, ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।

भारत सरकार ने दो फेज में 150 बिस्तरों वाले ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के डेवलपमेंट में सहायता दी है। हॉस्पिटल के पहले फेज का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था, जो 2019 से सेवा में है। दूसरे फेज का निर्माण 2019 में 119 करोड़ रुपये की लागत से 12 वीं पंचवर्षीय योजना के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था और अब यह पूरा हो गया है।

यह नवनिर्मित हॉस्पिटल, भूटान में मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सर्विसेज की गुणवत्ता में वृद्धि करेगा। इसमें बाल रोग, स्त्री रोग एवं प्रसूति, एनेस्थिसियोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, नवजात गहन देखभाल और बाल चिकित्सा गहन देखभाल के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, हेल्थकेयर में भारत-भूटान साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
E-Samudra: India’s digital push to reshape maritime governance

Media Coverage

E-Samudra: India’s digital push to reshape maritime governance
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 11 अगस्त 2026
August 11, 2026

Champions on the Podium, Capital Unlocked, Digital Seas Opened: New India’s Winning Streak Under PM Modi