प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के गहन आध्यात्मिक वातावरण पर अपने विचार साझा करते हुए कहा है कि मां अम्बे की भक्ति मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देती है। श्री मोदी ने मां अम्बे को समर्पित एक भक्ति गीत भी साझा किया।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:
"नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है। माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है।"
नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है। माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2026
https://t.co/P5xXegiGIH


