प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान बुद्ध के आदर्शों की सराहना की। थाईलैंड के बैंकॉक में लाखों भक्तों ने 23 फरवरी से 3 मार्च, 2024 तक भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों अरहंत सारिपुत्त और अरहंत महा मोग्गलाना के पवित्र अवशेषों की पूजा-अर्चना की। .

उन्होंने भक्तों से चियांग माई, उबोन रतचथानी और क्राबी में श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आग्रह किया, जहां आने वाले दिनों में अवशेष प्रतिष्‍‍ठापित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"भगवान बुद्ध के आदर्श भारत और थाईलैंड के बीच एक आध्यात्मिक पुल के रूप में काम करते हैं, जो घनिष्‍ठ संबंधों को प्रोत्‍साहन देते हैं। मुझे प्रसन्‍नता है कि भक्तों को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव हुआ है। मैं भक्तों से चियांग माई, उबोन रतचथानी और क्राबी में श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आग्रह करता हूं, जहां आने वाले दिनों में अवशेष प्रतिष्ठापित किए जाएंगे।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA

Media Coverage

India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ की भक्ति में अपार शक्ति निहित है और देवी माँ की आराधना से भक्तों के हृदय सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। इस अवसर पर श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"