प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किए जाने की प्रंशसा की।

धोरडो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2009 और वर्ष 2015 में धोरडो गांव की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"कच्छ के धोरडो गांव को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सम्मानित किए जाने पर बेहद रोमांचित हूं। यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की संभावनाओं, बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी दर्शाता है।"

धोरडो इसी तरह जगमगाता रहे और विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करता रहे!

मैं वर्ष 2009 और वर्ष 2015 में धोरडो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं। मैं आप सभी को धोरडो की अपनी पिछली यात्राओं की यादें साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं। इससे और भी लोग यहां आने के लिए प्रेरित होंगे और, #AmazingDhordo का उपयोग करना न भूलें।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post goes digital

Media Coverage

India Post goes digital
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की परिवर्तनकारी यात्रा को स्मरण किया, जिसका शुभारंभ एक दशक पहले हुआ था। यूपीआई ने भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए देश में त्वरित, सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल लेन-देन को नई गति प्रदान की।

पिछले दस वर्षों में यूपीआई ने देश के कोने-कोने तक अपनी व्यापक पहुंच बनाते हुए डिजिटल भुगतान को आम नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यूपीआई की इस उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी उपलब्धियों पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने यूपीआई उपयोग के अनुभव साझा करने और यह बताने का भी आग्रह किया कि यूपीआई ने उनके दैनिक जीवन को किस प्रकार सरल, सुविधाजनक और सहज बनाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

एक दशक पहले शुरू हुई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुई है। इसने देश में डिजिटल लेन-देन को सरल, तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हुए भुगतान के तौर-तरीकों में एक बड़ा बदलाव ला दिया है।

यूपीआई की व्यापक पहुंच और विस्तार पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

मुझे अपने यूपीआई अनुभव के बारे में बताएं और इसने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया...

#10YearsOfUPI