प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस दिन देश अपनी समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मनाता है। उन्होंने देश के बुनकरों तथा कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पीढ़ियों से वे अपनी शिल्पकारी के माध्यम से भारत की शाश्वत परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध करते आए हैं।
श्री मोदी ने हथकरघा क्षेत्र को समर्थन देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इसे ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण आधार बताया। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों और तैयार होने की प्रक्रिया के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने का भी आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
“आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हम भारत की समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मनाते हैं। हम अपने बुनकरों तथा कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण को भी सलाम करते हैं। पीढ़ियों से उन्होंने हमारी परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध किया है।
हमारी सरकार हथकरघा क्षेत्र को समर्थन देना जारी रखेगी, जो ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण आधार है।
अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों और तैयार होने की प्रक्रिया के वीडियो को #NationalHandloomDay हैशटैग का उपयोग करके साझा करें, जिससे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा।”
Today, on National Handloom Day, we celebrate India’s rich and vibrant handloom heritage. We also salute the skill, creativity and dedication of our weavers and artisans. For generations, they have preserved and enriched our traditions.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2026
Our Government will keep supporting the…


