प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर सभी रेडियो के श्रोताओं और इस उत्कृष्ट माध्यम को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से समृद्ध करने वाले लोगों को बधाई दी है।

ट्वीट के माध्यम से, प्रधानमंत्री ने कहा;

"सभी रेडियो श्रोताओं और इस उत्कृष्ट माध्यम को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता से समृद्ध करने वालों को विश्व रेडियो दिवस की बधाई। चाहे घर हो, यात्रा हो अथवा कोई अन्य स्थान हो, रेडियो लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग बना रहता है। लोगों को आपस में जोड़ने का यह एक अद्भुत माध्यम है।"

"#मन की बात कार्यक्रम के कारण, मैं बार-बार देखता हूं कि कैसे रेडियो सकारात्मकता साझा करने के साथ-साथ उन लोगों को पहचानने का एक बड़ा माध्यम हो सकता है जो दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने में सबसे आगे हैं। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं जो इस कार्यक्रम में योगदान देते हैं।"

World Radio Day greetings to all radio listeners and those who enrich this outstanding medium with their talent as well as creativity. Be it at home, during journeys and otherwise, the radio remains an integral part of people’s lives. It is an amazing medium to connect people.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2022

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India expands LNG sourcing network from 6 to 15 countries, crude oil from 27 to 41 amid geopolitical risks

Media Coverage

India expands LNG sourcing network from 6 to 15 countries, crude oil from 27 to 41 amid geopolitical risks
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे
August 11, 2026
आत्मकथा का शीर्षक है: “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे। उसका शीर्षक “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स” है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर वहां एकत्र लोगों को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की ओर से श्री कोविंद की आत्मकथा का विमोचन भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे जाने-माने व्यक्तित्वों में से एक के जीवन और योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। आत्मकथा में गहराई से श्री राम नाथ कोविंद की शानदार जीवन यात्रा का व्यक्तिगत विवरण मिलेगा जिसमें प्रारंभिक वर्षों से लेकर उनके विशिष्ट सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में उनकी सेवा तक के अनुभव, संघर्षों और सफलताओं का उल्लेख शामिल हैं। यह पुस्तक उन मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों के बारे में बताती है जिन्होंने उनकी जीवन यात्रा और लोक सेवा को आकार दिया।