प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मोदी ने कामना की है कि यह पवित्र त्योहार हर किसी के जीवन में एक नया उत्साह लेकर आये।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।"
श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023


