प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखा कर रवाना किया। पांच वंदे भारत ट्रेनें भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस हैं।

प्रधानमंत्री ने रानी कमलापति-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के पहले कोच का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों और चालक दल के सदस्यों से भी बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया-आज भोपाल में पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ शुरू करने का सौभाग्य मिला। यह दिखाता है कि देशभर में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के तेज विकास को लेकर हमारी सरकार कितनी प्रतिबद्ध है।

भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी के ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के लोगों को बधाई दी और कहा कि इससे उज्जैन जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी।

 

उन्होंने ट्वीट किया-“मध्य प्रदेश के लोगों को इंदौर-भोपाल के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई। इससे जहां उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा, वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी आसानी होगी।”

जबलपुर से सांसद श्री राकेश सिंह के एक ट्वीट का जवाब देते हुए, जिन्होंने जबलपुर में भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- “देश की शान वंदे भारत ट्रेन से एक ओर जहां मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर और राज्य की राजधानी भोपाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भी तेजी से विकास होगा।”

रांची से सांसद श्री संजय सेठ के एक ट्वीट का जवाब देते हुए, श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस खनिज समृद्ध झारखंड और बिहार की समृद्धि में मदद करेगी।

"रांची-पटना के बीच नई वंदे भारत ट्रेन न सिर्फ लोगों की यात्रा को और सुगम बनाएगी, बल्कि यह खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड और बिहार की आर्थिक प्रगति में भी मददगार होगी।"

गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के संबंध में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया-

“वंदे भारत ट्रेन अधिक पर्यटकों को गोवा की प्राकृतिक सुंदरता को देखने में सक्षम बनाएगी। यह कोंकण तट पर कनेक्टिविटी में भी सुधार करेगी।”

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा की। श्री जोशी के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया-

“धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस पूरे कर्नाटक में कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी। यह राज्य में वाणिज्य और पर्यटन में भी सुधार लाएगी।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jan Dhan accounts hold Rs 2.75 lakh crore in banks: Official

Media Coverage

Jan Dhan accounts hold Rs 2.75 lakh crore in banks: Official
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 7 दिसंबर 2025
December 07, 2025

National Resolve in Action: PM Modi's Policies Driving Economic Dynamism and Inclusivity