हमारे अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन हमारे आदर्श नहीं। नेतृत्व बदलता है, लेकिन दिशा वही रहती है: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन जी में युवा ऊर्जा और संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है, यह हर पार्टी कार्यकर्ता के काम आएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी नितिन नबीन जी के हाथों में होगी, जो उस पीढ़ी का हिस्सा हैं जिसने भारत को आर्थिक और तकनीकी रूप से बदलते देखा है।
भाजपा ने सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने पर ध्यान दिया है, ताकि उनका लाभ समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्गों तक पहुंचे: पीएम
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में, लोगों ने मेयर चुनाव में 45 साल बाद लेफ्ट से सत्ता छीनी और भाजपा पर भरोसा किया: पीएम

नितिन नबीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी को उसका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में देशभर से आए कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में उन्होंने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बीते कई महीनों से चल रहा संगठन पर्व, जिसमें पार्टी की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया शामिल थी। यह भारतीय जनता पार्टी की लोकतांत्रिक परंपराओं, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता-केंद्रित सोच का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने बताया की यह पूरी प्रक्रिया भाजपा के संविधान की भावना के अनुरूप, लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई। संगठन पर्व का विधि-पूर्वक समापन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा केवल सत्ता की पार्टी नहीं, बल्कि मूल्यों और प्रक्रियाओं से चलने वाला संगठन है

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बीते वर्षों के प्रेरणादायी अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्म-जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे महापर्वों ने संगठन के संकल्प को और मजबूत किया है। भाजपा का नेतृत्व अनुभव, परंपरा और राष्ट्रसेवा की भावना से निरंतर समृद्ध होता रहा है।

भाजपा की संगठनात्मक यात्रा का स्मरण करते हुए पीएम ने कहा कि अटल जी, लालकृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। वेंकैया नायडू जी, नितिन गडकरी जी, राजनाथ सिंह जी, अमित शाह जी और जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व में संगठन का अभूतपूर्व विस्तार हुआ। आज भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक सशक्त रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार का गठन इसका प्रमाण है।

पीएम मोदी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि भाजपा के लिए संगठन विस्तार के साथ-साथ कार्यकर्ता निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्वयं को एक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व है। उन्होंने कहा, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन न केवल भाजपा का नेतृत्व करेंगे, बल्कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

नितिन नबीन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरलता, सहजता और संगठनात्मक क्षमता सर्वविदित है। भाजपा युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों में प्रभारी की भूमिका और बिहार सरकार में उनके कार्य अनुभव ने यह सिद्ध किया है कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा और सफलता के साथ निभाया।

इक्कीसवीं सदी के इस महत्वपूर्ण कालखंड पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष ‘विकसित भारत’ के निर्माण के निर्णायक वर्ष हैं। इस दौर में नितिन नबीन जैसे युवा ऊर्जा और अनुभव से समृद्ध नेतृत्व का मिलना संगठन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम ने उन असंख्य कार्यकर्ताओं और परिवारों को नमन किया, जिन्होंने पीढ़ियों तक त्याग, तपस्या और बलिदान देकर इस विचारधारा को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक संस्कार, एक परिवार और एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें पद बदलते हैं, लेकिन आदर्श और दिशा नहीं बदलती।

भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि पार्टी ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया है। जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी अभियान, पीएम जनमन योजना, आकांक्षी जिला कार्यक्रम जैसे उदाहरण बताते हैं कि भाजपा की संवेदनशीलता समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है। बीते एक दशक में 25 करोड़ से अधिक लोगों का गरीबी से बाहर निकलना इसी नीति का परिणाम है।

पीएम ने कहा कि भाजपा का विकास मॉडल स्थिरता, सुशासन और संवेदनशीलता पर आधारित है। यही कारण है कि पार्टी ने कई राज्यों में लगातार कई कार्यकालों के बावजूद पहले से बड़ा जनादेश प्राप्त किया है। स्थानीय निकायों से लेकर विधानसभा और संसद तक भाजपा जनता की पहली पसंद बनी है।

साथ ही प्रधानमंत्री ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों, घुसपैठ, अर्बन नक्सलवाद और परिवारवादी राजनीति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इनसे निपटने के लिए संगठनात्मक और वैचारिक मजबूती आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर आगे बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की असली ताकत कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर पर समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने नितिन नबीन को फिर से शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर और तेजी से आगे बढ़ेगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Hope for productive monsoon session': PM Modi highlights India's gains ahead of Parliament proceedings

Media Coverage

'Hope for productive monsoon session': PM Modi highlights India's gains ahead of Parliament proceedings
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया
July 21, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:

सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं कामना करता हूं कि घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों।

"प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगीः पीएम @narendramodi"