प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिवस उस राज्य का जश्‍न मनाता है, जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार एवं वाणिज्य, सामाजिक सुधार सहित अनेक क्षेत्रों में अपने अमूल्य योगदान से भारत के इतिहास को महत्‍वपूर्ण रूप से आकार दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध बनाया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 20 जून पश्चिम बंगाल के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन यह सुनिश्चित हुआ था कि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहे। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका अमूल्य रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए कार्य करती रहेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की प्रगति और राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मेरी सभी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह दिन उस राज्य का जश्‍न मनाता है, जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार एवं वाणिज्य, सामाजिक सुधार सहित अनेक क्षेत्रों में अपने योगदान से भारत के इतिहास को महत्‍वपूर्ण रूप से आकार दिया है। पश्चिम बंगाल ने समय-समय पर अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है।

आज, 20 जून पश्चिम बंगाल के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन यह सुनिश्चित हुआ था कि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहे। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका अमूल्य रही। वर्ष 2026 में हम डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं।

केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए कार्य करती रहेगी। मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और उसके सभी नागरिकों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties

Media Coverage

'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं के समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं के प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है:

"न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।

तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥"

श्री मोदी ने कहा है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हमारी प्रतिभा निखरती है और उसमें सुधार होता है, और हमारे युवा इन्हीं गुणों को अपनाकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।

तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥