प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर कर्नाटक के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री मोदी ने कहा कि यह दिन उत्कृष्टता और मेहनती स्वभाव की भावना का उत्सव मनाता है, जिसके लिए कर्नाटक के लोग जाने जाते हैं। इसके साथ ही राज्य की उत्कृष्ट संस्कृति, इसके साहित्य, कला, संगीत आदि में परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ज्ञान में निहित प्रगति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने राज्य के लोगों की प्रसन्नता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया;

“आज, जब हम कन्नड़ राज्योत्सव मना रहे हैं, हम उत्कृष्टता और मेहनती स्वभाव की भावना का उत्सव मना रहे हैं, जिसका कर्नाटक के लोग पर्याय हैं। हम कर्नाटक की उत्कृष्ट संस्कृति का भी उत्सव मनाते हैं, जो इसके साहित्य, कला, संगीत आदि में परिलक्षित होती है। यह राज्य ज्ञान में निहित प्रगति की भावना का प्रतीक है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि राज्य के लोग प्रसन्न और स्वस्थ रहें।”

“ಇಂದು, ನಾವು ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವವನ್ನು ಆಚರಿಸುತ್ತಿರುವಾಗ, ಕರ್ನಾಟಕದ ಜನರಿಗೆ ಪ್ರತೀಕವಾಗಿರುವ ಶ್ರೇಷ್ಠತೆ ಮತ್ತು ಶ್ರಮಶೀಲ ಸ್ವಭಾವವನ್ನು ನಾವು ಆಚರಿಸುತ್ತೇವೆ. ಸಾಹಿತ್ಯ, ಕಲೆ, ಸಂಗೀತ ಮತ್ತಿತರ ಕ್ಷೇತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಪ್ರತಿಫಲಿಸುವ ಕರ್ನಾಟಕದ ಶ್ರೀಮಂತ ಸಂಸ್ಕೃತಿಯನ್ನು ಸಹ ನಾವು ಆಚರಿಸುತ್ತೇವೆ. ಈ ರಾಜ್ಯವು ಜ್ಞಾನದಲ್ಲಿ ಅಡಗಿರುವ ಪ್ರಗತಿಯ ಮನೋಭಾವವನ್ನು ಪ್ರತಿಬಿಂಬಿಸುತ್ತದೆ. ರಾಜ್ಯದ ಜನರು ಸಂತೋಷ ಮತ್ತು ಆರೋಗ್ಯದಿಂದ ಇರಲಿ ಎಂದು ನಾನು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ.”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Union Budget 2026-27: Strengthening India's long-term growth engines

Media Coverage

Union Budget 2026-27: Strengthening India's long-term growth engines
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सभी से देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्‍याण मार्ग में 'परीक्षा पे चर्चा' के विशेष 'एग्जाम वॉरियर्स' एपिसोड को देखने की अपील की
February 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नागरिकों को 6 फरवरी, 2026 को प्रसारित होने वाले विशेष 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे इन रोचक संवादों और भारत के युवाओं की सामूहिक भावना को देख सकें।

प्रधानमंत्री ने परीक्षा का मौसम निकट आने के साथ ही एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों से संवाद स्थापित किया। इस वर्ष, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित 'एग्जाम वॉरियर्स' के साथ संवादमूलक सत्र आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को ताजगी भरा और प्रेरणादायक बताया तथा छात्रों के उत्साह एवं खुलेपन की सराहना की। उन्होंने तनावमुक्त परीक्षाओं के महत्व पर बल दिया और चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

श्री मोदी ने एक्स के एक पोस्ट में कहा:

"जैसे-जैसे परीक्षाएं निकट आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है!"

इस बार, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7वें लोक कल्याण मार्ग में #ExamWarriors के साथ चर्चा हुई। हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों से परस्‍पर बातचीत करना और तनावमुक्त परीक्षाओं तथा कई अन्य विषयों पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगा।

6 फरवरी को पीपीसी का एपिसोड अवश्‍य देखें!