साझा करें
 
Comments
उन्होंने आबे शिंजो के प्रति गहरा सम्मान दर्शाते हुए 09 जुलाई 2022 को एक-दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो के दुःखद निधन पर गहरा शोक और दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने श्री आबे के साथ अपने संबंध एवं दोस्ती को भी रेखांकित किया और भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी स्तर तक लाने में उनके महती योगदान की चर्चा की। श्री मोदी ने आबे शिंजो के प्रति गहरा सम्मान दर्शाते हुए 9 जुलाई 2022 को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने टोक्यो में आबे शिंजो के साथ अपने हाल की बैठक की एक तस्वीर भी साझा की।

ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से, प्रधानमंत्री ने कहा;

“मैं अपने सबसे प्रिय दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुःखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। वो एक महान वैश्विक राजनीतिज्ञ, एक उत्कृष्ट नेता और एक योग्य प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।”

“श्री आबे के साथ मेरे संबंध कई साल पुराने हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मेरा उनसे परिचय हुआ और मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।”

“मेरी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से एक बार फिर मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वो हमेशा की तरह विनोदपूर्ण और तीक्ष्ण थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

"श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी स्तर तक लाने में महती योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मना रहा है और इस मुश्किल घड़ी में हम अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।”

“पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक-दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”

“टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ मेरी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर रहा हूं। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के प्रति हमेशा समर्पित रहे, श्री आबे ने अभी हाल में ही जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था।”

Explore More
आज का भारत एक आकांक्षी समाज है: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज का भारत एक आकांक्षी समाज है: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
'Exceptional': PM Modi lauds HAL's record revenue of ₹26,500 crore

Media Coverage

'Exceptional': PM Modi lauds HAL's record revenue of ₹26,500 crore
...

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
April 02, 2023
साझा करें
 
Comments

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट थ्रेड में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“सलीम दुर्रानी जी क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी थे। वह अपने आप में एक संस्थान थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान पर और उसके बाहर, वह अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा मित्रों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

“सलीम दुर्रानी जी का गुजरात से एक बहुत पुराना और मजबूत रिश्ता रहा। वह कुछ वर्षों तक सौराष्ट्र और गुजरात के लिए खेले। उन्होंने गुजरात को अपना घर भी बनाया। मुझे उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिला है और मैं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हुआ। उनकी कमी निश्चित रूप से खलेगी।”