प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 75 प्रतिशत वयस्कों के पूर्ण टीकाकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा;

"सभी वयस्कों में से 75 प्रतिशत का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई।

उन सभी पर गर्व है, जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
New Zealand PM Christopher Luxon Backs India FTA, Praises Modi in Exclusive With Rahul Shivshankar

Media Coverage

New Zealand PM Christopher Luxon Backs India FTA, Praises Modi in Exclusive With Rahul Shivshankar
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विनम्रता और निस्वार्थ सेवा के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 07, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समृद्धि की वास्‍तविक सुंदरता विनम्रता और निस्वार्थ सेवा में निहित है। उन्होंने कहा कि सफलता तभी सार्थक है जब वह लोक कल्याण और समाज की भलाई की भावना से निर्देशित हो।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“भवन्ति नम्रास्तरवः फलोद्गमैर्नवाम्बुभि-र्दूर-विलम्बिनो घनाः। अनुद्धताः सत्पुरुषाः समृद्धिभिः स्वभाव एवैष परोपकारिणाम्॥”

सुभाषितम् का अर्थ है कि जिस प्रकार फलों से लदे हुए वृक्ष और वर्षा से भरे बादल स्वाभाविक रूप से धरती की ओर झुक जाते हैं, उसी प्रकार सच्चे परोपकारी और महान व्यक्ति धन, ज्ञान, पद या प्रसिद्धि प्राप्त करने के बाद भी विनम्र बने रहते हैं। वे अपनी उपलब्धियों पर अहंकार नहीं करते, बल्कि अपनी क्षमता, संसाधनों और अनुभव का उपयोग समाज के कल्याण और उत्थान के लिए करते हैं। यह सुभाषितम् हमें सिखाता है कि वास्तविक महानता विनम्रता, सेवा-भाव और परोपकार में निहित होती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“समृद्धि की शोभा विनम्रता और परोपकार में निहित है। सफलता वही सार्थक है, जिसमें लोककल्याण की भावना सर्वोपरि हो।

भवन्ति नम्रास्तरवः फलोद्गमैर्नवाम्बुभि-र्दूर-विलम्बिनो घनाः।

अनुद्धताः सत्पुरुषाः समृद्धिभिः स्वभाव एवैष परोपकारिणाम्॥”