प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हादसे में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा;
“महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: पीएम @narendramodi”
The loss of lives due to the collapse of a wall in Parbhani, Maharashtra, is deeply saddening. My thoughts are with those who have lost their loved ones in this mishap. May the injured recover at the earliest: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 20, 2026
महाराष्ट्रात, परभणी येथे भिंत कोसळल्यामुळे झालेल्या जीवितहानीबद्दल अत्यंत दु:ख होत आहे. या दुर्घटनेत ज्यांनी आपल्या प्रियजनांना गमावले आहे, माझ्या संवेदना त्यांच्यासोबत आहेत. जखमींच्या प्रकृतीत लवकरात लवकर सुधार व्हावा, ही प्रार्थना: पंतप्रधान @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 20, 2026


