प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और एआई शोधकर्ता लेक्स फ्रिडमैन के साथ आकर्षक और विचारोत्तेजक बातचीत की। तीन घंटे तक चली इस चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, हिमालय में बिताए उनके प्रारंभिक वर्षों और सार्वजनिक जीवन में उनकी यात्रा सहित विविध विषयों को शामिल किया गया। प्रसिद्ध एआई शोधकर्ता और पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ यह बहुप्रतीक्षित तीन घंटे का पॉडकास्ट कल, 16 मार्च, 2025 को रिलीज़ होने वाला है। लेक्स फ्रिडमैन ने इस बातचीत को अपने जीवन की "सबसे शक्तिशाली बातचीत" में से एक बताया।

आगामी पॉडकास्ट के बारे में लेक्स फ्रिडमैन की एक्स पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;

“@lexfridman के साथ यह वास्तव में आकर्षक बातचीत थी, जिसमें मेरे बचपन, हिमालय में बिताए वर्षों और सार्वजनिक जीवन की यात्रा सहित विविध विषयों पर चर्चा हुई।

अवश्य जुड़ें और इस संवाद का हिस्सा बनें!”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Urea production at 275.75 lakh tons in April-February of FY'26: Government

Media Coverage

Urea production at 275.75 lakh tons in April-February of FY'26: Government
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
March 25, 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा;

“राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।”

@RajCMO