प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री परिवहन, जहाजरानी के वैश्विक रुझानों और भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में सार्थक बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री सादे के साथ उनकी जलपोत और कंटेनर निर्माण, समुद्री क्षेत्र में डिजिटल नवोन्मेष तथा लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने के अवसरों के बारे में बातचीत हुई।
श्री मोदी ने कहा कि भारत की विस्तार लेती बंदरगाह अवसंरचना समुद्री क्षेत्र के वैश्विक अग्रणियों के लिए नए अवसर प्रस्तुत करती है।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहाः
‘‘सीएमए सीजीएम के श्री रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री परिवहन, जहाजरानी के वैश्विक रुझानों और भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में सार्थक बातचीत की।
जलपोत और कंटेनर निर्माण, समुद्री क्षेत्र में डिजिटल नवोन्मेष तथा लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने के अवसरों के बारे में बातचीत हुई।
भारत की विस्तार लेती बंदरगाह अवसंरचना समुद्री क्षेत्र के वैश्विक अग्रणियों के लिए नए अवसर प्रस्तुत करती है।
@cmacgm”
Had a fruitful discussion with Mr. Rodolphe Saadé of CMA CGM on maritime connectivity, global shipping trends and emerging opportunities in India’s rapidly growing maritime sector.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2026
Discussed avenues for greater collaboration in shipbuilding, container manufacturing, digital… pic.twitter.com/k3vrCH3IiD


