विशेष पिछड़ी जनजातियों की लगभग 2 लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त का वितरण किया
स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख वितरित किए
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए
रतलाम और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी
सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के झाबुआ में लगभग 7300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। आज की इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनजातीय जनता को लाभ होगा, जल आपूर्ति और पीने के पानी की व्यवस्था मजबूत होगी, साथ ही मध्य प्रदेश में सड़क, रेल, बिजली और शिक्षा क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की लगभग 2 लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना के अंतर्गत मासिक किस्त वितरित की। इसके अलावा श्री मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख (अधिकारों का रिकॉर्ड) वितरित किए और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

प्रधानमंत्री द्वारा की गई पहलों के लिए अंत्योदय का दृष्टिकोण मार्गदर्शक रहा है। ध्यान देने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक यह सुनिश्चित करना रहा है कि विकास के लाभ जनजातीय समुदाय तक पहुंचें, जिनमें से अधिकांश वर्ग स्वतंत्रता के कई दशकों बाद भी इन लाभों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं थे। प्रधानमंत्री ने इसके अनुरूप कई पहलों को समर्पित और आधारशिला रखी, जिससे क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनजातीय जनता को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना के अंतर्गत आहार अनुदान की मासिक किस्त का वितरण किया। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 1500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख (अधिकारों का रिकॉर्ड) वितरित किए। इससे लोगों को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध होंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किये। इस राशि का उपयोग आंगनवाड़ी भवनों, उचित मूल्य की दुकानों, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों में अतिरिक्त कमरों और आंतरिक सड़कों सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने झाबुआ में 'सीएम राइज स्कूल' की आधारशिला रखी। स्कूल के विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, ई लाइब्रेरी आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी को एकीकृत करेगा। उन्होंने टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी, जो राज्य के जनजातीय बहुल जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐसी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जो मध्य प्रदेश में जल आपूर्ति और पीने के पानी के प्रावधान को मजबूत करेंगी। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें 'तालवाड़ा परियोजना' शामिल है जो धार और रतलाम के एक हजार से अधिक गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना है; और अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 के अंतर्गत 14 शहरी जल आपूर्ति योजनाएं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में 50 हजार से अधिक शहरी परिवारों को लाभान्वित कर रही हैं। उन्होंने झाबुआ की 50 ग्राम पंचायतों के लिए 'नल जल योजना' भी राष्ट्र को समर्पित की, जो लगभग 11 हजार घरों को नल का पानी उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी। इनमें रतलाम रेलवे स्टेशन और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास भी सम्मिलित है। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जाएगा। राष्ट्र को समर्पित रेल परियोजनाओं में इंदौर-देवास-उज्जैन सी केबिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजनाएं; इटारसी- यार्ड रीमॉडलिंग के साथ उत्तर-दक्षिण ग्रेड सेपरेटर; और बरखेडा-बुधनी-इटारसी को जोड़ने वाली तीसरी लाइन शामिल हैं। ये परियोजनाएं रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्री और माल गाड़ियों दोनों के लिए यात्रा के समय को कम करने में सहायता करेंगी।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में 3275 करोड़ रुपये से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, जिनमें एनएच-47 के 0.00 किलोमीटर से 30.00 किलोमीटर (हरदा-तेमगांव) तक हरदा-बैतूल (पैकेज-I) को चार लेन का बनाना; एनएच-752 डी का उज्जैन देवास खंड; एनएच-47 के इंदौर-गुजरात एमपी सीमा खंड को चार लेन (16 किलोमीटर) और एनएच-47 के चिचोली-बैतूल (पैकेज-III) हरदा-बैतूल को चार लेन; और एनएच-552G का उज्जैन झालावाड़ खंड शामिल हैं। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास में भी सहायता मिलेगी।

इसके अलावा, श्री मोदी ने अपशिष्ट डंपसाइट रीमीडिएशन और इलेक्ट्रिक सबस्टेशन जैसी अन्य विकास पहलों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rooftop solar, KUSUM account for 40% of Indias solar capacity additions in FY27 till July: Bernstein

Media Coverage

Rooftop solar, KUSUM account for 40% of Indias solar capacity additions in FY27 till July: Bernstein
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26, 2026
'खेलो इंडिया डायलॉग' एक ऐसा साझा मंच होगा, जहां खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का एक साथ संगम देखने को मिलेगा 
खेलो इंडिया डायलॉग के तहत 'युवा संवाद' में पांच मुख्य थीमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।

राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'युवा संवाद' होगा, जहां युवा प्रतिभागियों को अपने विचारों, दृष्टिकोणों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच थीम पर आधारित होगा:

  • बेहतर सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान और समावेशी भागीदारी के माध्यम से भारत के खेल इकोसिस्टम में सुधार करना;
  • वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभा की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और एथलीटों के लंबे समय तक विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करना;
  • गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म और 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) के वॉलंटियरिंग अभियानों के ज़रिए नए युवा लीडर्स तैयार करना;
  • नागरिक कर्तव्य भाव, भविष्य के लिए उपयोगी कौशल और व्यवस्थित स्वयंसेवा के माध्यम से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना;
  • 'नशा मुक्त युवा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए खेल और साथियों के नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों के व्यसन के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जा सके। इस पहल को 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री के 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित साप्ताहिक 'जन भागीदारी' कार्यक्रमों से और अधिक बल मिल रहा है।