प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने के लिए रोलर स्केटर्स कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज को बधाई दी।
उन्होंने उनके दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः
“कार्तिका जगदीश्वरन, @heeral_sadhu और @aarathyskating को बधाई। हमारी असाधारण महिला स्पीड स्केटिंग रिले टीम ने एशियाई खेलों में महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता।
उनका दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट टीम वर्क कई लोगों के लिए प्रेरणा-स्त्रोत है।”
Congratulations to Karthika Jagdeeswaran, @heeral_sadhu and @aarathyskating. Our exceptional women's speed skating relay team wins a remarkable Bronze Medal in the Women's Speed Skating 3000m Relay at the Asian Games.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2023
Their unwavering determination and outstanding teamwork is… pic.twitter.com/Gc0d2cOBYl


