प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बात की और उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने श्री नायडू के भविष्यदर्शी दृष्टिकोण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की, जो उनके पूरे राजनीतिक जीवन में निरंतर बनी रही है। श्री मोदी ने श्री नायडू के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया, जो 2000 के दशक की शुरुआत से शुरू हुआ था, जब दोनों मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे। प्रधानमंत्री ने जन सेवा के प्रति श्री नायडू के समर्पण की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लोगों की प्रगति और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासों के लिए श्री एन. चंद्रबाबू नायडू को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया;
"चंद्रबाबू नायडू गारू से बात की और मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर उन्हें बधाई दी। उनका भविष्यदर्शी दृष्टिकोण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता उनके पूरे राजनीतिक जीवन में निरंतर बनी रही है। मैंने 2000 के दशक की शुरुआत में जब हम दोनों मुख्यमंत्री थे, तब से चंद्रबाबू गारू के साथ कई मौकों पर मिलकर काम किया है। आंध्र प्रदेश के कल्याण के लिए पूरी भावना से कार्य करने के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ।"
@ncbn”
Spoke to Chandrababu Naidu Garu and congratulated him on completing 15 years as Chief Minister. His futuristic vision and commitment to good governance have remained constant through his political career. I have worked closely with Chandrababu Garu on numerous occasions, starting…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2025
ముఖ్యమంత్రిగా 15 సంవత్సరాలు పూర్తి చేసుకున్నందుకు చంద్రబాబు నాయుడు గారితో మాట్లాడి అభినందనలు తెలిపాను. ఆయన భవిష్యత్తు దృక్పథం మరియు సుపరిపాలన పట్ల నిబద్ధత రాజకీయ జీవితంలో స్థిరంగా ఉన్నాయి. 2000ల దశకం ప్రారంభంలో మేమిద్దరం ముఖ్యమంత్రులుగా ఉన్నప్పటి నుండి, అనేక సందర్భాల్లో…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2025


