प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व को दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ने से बहुप्रतीक्षित राहत मिलेगी और क्षेत्र में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा:

"हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मज़बूत नेतृत्व को दर्शाता है।

हम आशा करते हैं कि बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता में वृद्धि से गाजा के लोगों को राहत मिलेगी तथा स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।

@potus

@realDonaldTrump

@netanyahu”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Twelve years of transformation: How India built new infrastructure, digital & strategic capability

Media Coverage

Twelve years of transformation: How India built new infrastructure, digital & strategic capability
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने में सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति पर जोर देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रगति और सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने में सामूहिक संकल्प और एकता के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

"सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति से ही देश आगे बढ़ता है। यही भावना भारत की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव है।

समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः।

समानमस्तु वो मनो यथा वः सुसहासति॥"

हमारे सभी संकल्प एक समान होने चाहिए, हमारे मन एकता की भावना से जुड़े होने चाहिए, जिससे हम सभी परस्पर सहयोग तथा समान व्यवहार के साथ समाज की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।