दोनों नेता भारत व रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमत
उन्‍होंने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया
प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के संभावित समाधान के रूप में बातचीत और कूटनीति की बात दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने उन्हें रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी और रूस के मैत्रीपूर्ण लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेता आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमत हुए।

उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों में प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री इसके संभावित समाधान के लिए भारत की बातचीत और कूटनीति की दृढ़ स्थिति को दोहराया।

दोनों नेता लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"