प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने और भी तीव्र गति से विकास सुनिश्चित करके जनसेवा के लिए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः

श्री पेमा खांडू जी को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी लोगों को भी मैं बधाई देना चाहूंगा। लोगों की सेवा करने के उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि राज्य का विकास और भी तीव्र गति से हो।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Water conservation in India: The community as custodian

Media Coverage

Water conservation in India: The community as custodian
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दौरान अटूट आस्था पर अपने विचार व्यक्त किए
March 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के पवित्र त्योहार के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए देवी मां में आस्था की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में बताया। श्री मोदी ने इस अवसर पर देवी मां को समर्पित एक भक्ति गीत भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

"जगतजननी माता पर अटूट विश्वास उनके भक्तों में नई चेतना और स्फूर्ति का संचार करने वाला है।"