प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुष डिस्कस थ्रो-एफ54/55/56 में स्वर्ण पदक जीतने पर एथलीट नीरज यादव को बधाई दी।

उन्हें सच्चा चैंपियन बताते हुए प्रधानमंत्री ने यादव के अटूट समर्पण और प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"नीरज यादव एक सच्चे चैंपियन हैं!

एशियन पैरा खेलों में पुरुष डिस्कस थ्रो-एफ54/55/56 में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज यादव को बधाई। उनकी असाधारण सफलता उनके अटूट समर्पण और प्रयासों को दर्शाती है। इस उपलब्धि को देख भारत गर्व से भर गया है।”

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India now seen as ‘safe anchor’, offers stability, predictability and prospects: Shaktikanta Das

Media Coverage

India now seen as ‘safe anchor’, offers stability, predictability and prospects: Shaktikanta Das
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने धैर्य और विवेकपूर्ण चिंतन के महत्व पर बल देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है जिसमें कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखकर और बुद्धि से विचार करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा जो भी ठान लेते हैं, उसे हासिल कर लेते हैं। श्री मोदी ने कहा कि हमारी युवा शक्ति ही देश को तीव्र विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

"देश के युवा जो ठान लेते हैं, उसे करके दिखाते हैं। यह हमारी युवाशक्ति का ही सामर्थ्य है कि हमारा राष्ट्र आज तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।

व्यसने वाऽर्थकृच्छ्रे वा भये वा जीवनान्तके।
विमृशन् वै स्वया बुद्ध्या धृतिमान् नावसीदति॥"

विपत्ति, आर्थिक संकट या प्राणों के संकट के समय, शांत रहने और समझदारी से सोचने वाला व्यक्ति कभी विचलित नहीं होता। कठिन परिस्थितियों में, शांत और सोच-समझकर लिए गए निर्णय उसे दुख और हानि से बचाते हैं।