प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लक्ष्य सेन को राष्ट्रमंडल खेल 2022, बर्मिंघम में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।


प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

‘@lakshya_sen की शानदार उपलब्धि से अत्‍यंत उत्साहित हूं। बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्‍हें बधाई। उन्होंने पूरे राष्ट्रमंडल खेल के दौरान निरंतर शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल मैच के दौरान तो और भी अद्भुत दमखम दिखाया। वह भारत की शान हैं। उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's clean industry pipeline a $433 bn investment opportunity: Report

Media Coverage

India's clean industry pipeline a $433 bn investment opportunity: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी शासन के विरुद्ध अदम्य साहस से संघर्ष किया।

श्री मोदी ने कहा कि उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के आत्मसम्मान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के लिए उनके बलिदान की गाथा देश की हर पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।"