प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी शानदार और जबरदस्‍त जीत उनके प्रति अमेरिकी जनता के गहरे विश्‍वास को दर्शाती है
दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया
उन्होंने व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहरायी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर आज महामहिम श्री डोनाल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में श्री ट्रम्प के पुनः निर्वाचित होने के साथ ही कांग्रेस चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली सफलता के लिए भी उन्हें हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी शानदार और जबरदस्‍त जीत उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता के प्रति अमेरिकी जनता के गहरे विश्वास को दर्शाती है।

राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका साझेदारी की सकारात्मक गति के बारे में चिंतन करते हुए प्रधानमंत्री ने सितंबर 2019 में ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम और फरवरी 2020 में राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम सहित उनके बीच अविस्मरणीय संपर्कों को याद किया।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों की जनता के लाभ के साथ-साथ वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया ।

उन्होंने प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहरायी ।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves

Media Coverage

Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 26 अगस्त 2026
August 26, 2026

Accountability Meets Ambition: Record Low NPAs, Record Defence Output, Record Digital Adoption Under the Leadership of PM Modi