ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) ने ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बच्चों और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बूंग को विजेता के रूप में घोषित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीतने पर फिल्म 'बूंग' से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि विशेष रूप से मणिपुर के लिए बेहद खुशी का क्षण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार देश में मौजूद अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।
उपरोक्त घोषणा के बारे में बाफ्टा के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा;
"इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। ये सचमुच बहुत खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।"
Congratulations to all those associated with this film. This is indeed a moment of immense joy, especially for Manipur. It also highlights the immense creative talent in our nation. https://t.co/fd95WriuTG
— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2026


