प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले ट्रैक और फील्ड एथलीट मोहम्मद अफसल पुलिक्कलाकथ को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"पुरुषों की 800 मीटर एशियाई खेलों की स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए मोहम्मद अफसल पुलिक्कलाकथ को बधाई।
उन्हें अपनी कड़ी मेहनत और जुझारूपन का फल मिला है। इस सफलता पर भारत बहुत खुश है और जश्न मना रहा है, बहुत अच्छा!"
Congratulations Mohammed Afsal Pulikkalakath for clinching the Silver Medal in the Men's 800m Asian Games event.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 3, 2023
His hard work and resilience have paid off. India is rejoicing and celebrating this success.
Well done! pic.twitter.com/9FizgVwVN8


