प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक, विचारक और सार्वजनिक बुद्धिजीवी श्री बलबीर पुंज के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि श्री बलबीर पुंज जी एक प्रख्यात लेखक, विचारक और सार्वजनिक बुद्धिजीवी थे, जिन्होंने मीडिया जगत में समृद्ध योगदान दिया। उनके लेख व्यापक रूप से पढ़े जाते थे और उनमें राष्ट्रीय पुनर्जागरण के प्रति उनका गहरा समर्पण परिलक्षित होता था। उन्होंने कहा कि श्री पुंज के संसदीय हस्तक्षेप तथ्य और सिद्धांतों से परिपूर्ण होते थे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“श्री बलबीर पुंज जी एक प्रख्यात लेखक, विचारक और सार्वजनिक बुद्धिजीवी थे। उन्होंने मीडिया जगत में समृद्ध योगदान दिया। उनके लेख व्यापक रूप से पढ़े जाते थे, जो राष्ट्रीय पुनर्जागरण के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते थे। उनके संसदीय हस्तक्षेप तथ्य और सिद्धांतों से परिपूर्ण होते थे।

श्री बलबीर पुंज जी ने भाजपा को सुदृढ़ करने के लिए, विशेषकर छात्रों, पेशेवरों, विद्वानों और बुद्धिजीवियों के बीच, अथक परिश्रम किया। वे गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के प्रभारी रहे। उन दिनों में उनके साथ हुए हमारे संवाद स्नेहपूर्वक स्मरण हैं। उनके निधन से व्यथित हूँ। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएँ। ॐ शांति।”

“बलबीर पुंज जी एक प्रसिद्ध लेखक होने के साथ-साथ प्रखर विचारक और सम्मानित बुद्धिजीवी थे। मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान बहुत सराहनीय रहा है। लोग उनकी लेखनी के कायल थे, जिससे राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता परिलक्षित होती थी । उनके संसदीय भाषणों में तथ्यों और मानवीय मूल्यों का भरपूर समावेश रहता था।

बलबीर पुंज जी ने भाजपा को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास किए। विद्यार्थियों, पेशेवरों, विद्वतजनों और बुद्धिजीवियों को उन्होंने पार्टी से जोड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वे गुजरात सहित कई राज्यों के प्रभारी रहे। उस दौर में उनसे हुए संवाद मेरे लिए अविस्मरणीय रहेंगे। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
IndiaAI Mission-backed startup Avataar launches indigenous video AI model

Media Coverage

IndiaAI Mission-backed startup Avataar launches indigenous video AI model
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 13 जून 2026
June 13, 2026

Viksit Bharat Accelerating: Tech, Defense, Infra & Exports Power India's Global Leap Under the Leadership of PM Modi