प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के उन लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की जिन्होंने चक्रवात दितवाह से हुई तबाही में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

भारत के सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता के एक मजबूत संकेत के रूप में, भारत सरकार ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सहायता भेजी है। इस स्थिति में आवश्यकतानुसार भारत अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर के सिद्धांतों से प्रेरित होकर, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दोहराया कि भारत जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

"श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, जिन्होंने चक्रवात दितवाह के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण मानवीय आपदा सहायता भेजी है। इस स्थिति में आवश्यकतानुसार, हम और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर से प्रेरित होकर, भारत जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।

@anuradisanayake”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पश्चिम बंगाल में खिला कमल: 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश
May 04, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो राज्य की राजनीति में एक अहम मोड़ माना जा रहा है। यह शानदार जनादेश लोगों के सुशासन और विकास की राजनीति पर भरोसे को दिखाता है।

प्रधानमंत्री ने आभार जताते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को उनके भारी समर्थन के लिए नमन किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह रिकॉर्ड जीत कई पीढ़ियों से जुड़े असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सैल्यूट करते हुए कहा, “सालों से उन्होंने जमीन पर मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे डेवलपमेंट एजेंडा को लोगों तक पहुंचाया है। वही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।”