प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रखर कवि और विचारक, आंदे श्री के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री मोदी ने कहा कि आंदे श्री के निधन से हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक परिदृश्य में बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है। श्री मोदी ने कहा, "उनके विचार तेलंगाना की आत्मा को प्रतिबिंबित करते थे। प्रखर कवि और विचारक के तौर पर वे लोगों की आवाज़ थे और उनके संघर्षों, आकांक्षाओं तथा अमर भावना को अभिव्यक्ति देते थे। उनके शब्दों में हृदय को झकझोरने, लोगों को एकजुट करने और समाज की सामूहिक मानसिकता को आकार देने की शक्ति थी। उन्होंने सामाजिक चेतना को काव्यात्मक सौंदर्य के साथ जिस तरह मिश्रित किया, वह अद्भुत था।"

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा :

"आंदे श्री के निधन से हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक परिदृश्य में एक गहरी रिक्तता उत्पन्न हो गई है। उनके विचार तेलंगाना की आत्मा को प्रतिबिंबित करते थे। प्रखर कवि और विचारक होने के नाते, वे लोगों की आवाज़ थे और उनके संघर्षों, आकांक्षाओं और अमर भावना को व्यक्त करते थे। उनके शब्दों में हृदय को झकझोरने, लोगों को एकजुट करने और समाज की सामूहिक मानसिकता को आकार देने की शक्ति थी। जिस तरह उन्होंने सामाजिक चेतना को काव्यात्मक सौंदर्य के साथ मिश्रित किया, वह अद्भुत था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।"

“అందె శ్రీ మరణం మన సాంస్కృతిక, మేధో ప్రపంచంలో పూడ్చలేని లోటు. ఆయన ఆలోచనలు తెలంగాణ ఆత్మను ప్రతిబింబిస్తాయి. ఒక గొప్ప కవి, మేధావి అయిన ఆయన, ప్రజల పోరాటాలకు , ఆకాంక్షలకు ,అకుంఠిత స్ఫూర్తికి గొంతుకగా నిలిచారు. ఆయన పదాలకు హృదయాలను కదిలించే శక్తి, అన్ని వర్గాల ప్రజల ఆకాంక్షలను ఏకం చేసే శక్తి,ప్రజల సాంఘిక హృదయస్పందనకి రూపం ఇచ్చే శక్తి ఉన్నాయి. ఆయన సామాజిక స్పృహను,సాహితీ సౌందర్యంతో మిళితం చేసిన విధానం అద్వితీయం. వారి కుటుంబసభ్యులకు,అభిమానులకు నా ప్రగాఢ సంతాపం తెలియజేస్తున్నాను. ఓం శాంతి."

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India among Asia-Pacific's most AI-ready healthcare markets: Report

Media Coverage

India among Asia-Pacific's most AI-ready healthcare markets: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी पेरिस पहुंचे
June 18, 2026

पीएम मोदी का फ्रांस के पेरिस पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपनी इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘VivaTech 2026' में भाग लेंगे। इस एडिशन में भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपियन इनोवेशन इकोसिस्टम्स के बीच पार्टनरशिप की विशाल क्षमता का एक सच्चा प्रतीक है। पीएम पेरिस में रहने वाले उत्साही भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।