प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि श्री मुकुल रॉय को उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा:

‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय जी के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।’’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Spirit of patriotism deeply embedded within Jayalalithaa: Prime Minister Narendra Modi

Media Coverage

Spirit of patriotism deeply embedded within Jayalalithaa: Prime Minister Narendra Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत श्लोक साझा करते हुए तकनीकी और नवाचार में भारत के बढ़ते नेतृत्व को उजागर किया
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित ऐतिहासिक एआई शिखर सम्मेलन में भारत की क्षमताओं की वैश्विक स्तर पर व्यापक सराहना हुई। उन्होंने कहा कि यह इस बात को दर्शाता है कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के युवाओं की दूरदर्शी सोच मानवता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया--

“अविज्ञातस्य विज्ञानं विज्ञातस्य च निश्चयः। आरम्भः कर्मणां शश्वदारब्धस्यान्तदर्शनम्॥”

इस सुभाषित का आशय है कि अज्ञात ज्ञान को खोजने के लिए प्रयोग और अनुसंधान आवश्यक है। ज्ञात तथ्यों पर निर्णय और विश्लेषण ही शोध की शुरुआत है, और अनुभव एवं अवलोकन से ही वह ज्ञान सत्यापित होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“दिल्ली में हुए ऐतिहासिक AI समिट में पूरी दुनिया ने भारत के सामर्थ्य की जमकर सराहना की है। इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी को लेकर हमारे युवा साथियों की सोच पूरी मानवता के बहुत काम आने वाली है।

अविज्ञातस्य विज्ञानं विज्ञातस्य च निश्चयः।

आरम्भः कर्मणां शश्वदारब्धस्यान्तदर्शनम् ।।”