केरल के मुख्यमंत्री से बात की; केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा-

"वायनाड के कुछ हिस्सों में हुए भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है। केरल के मुख्‍यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।"

“വയനാടിൻ്റെ ചില ഭാഗങ്ങളിൽ ഉണ്ടായ ഉരുൾപൊട്ടലിൽ ദുഃഖമുണ്ട്. പ്രിയപ്പെട്ടവരെ നഷ്ടപ്പെട്ട എല്ലാവർക്കുമൊപ്പമാണ് എൻ്റെ ചിന്തകൾ. പരിക്കേറ്റവർക്കായി പ്രാർത്ഥിക്കുന്നു. ദുരിതബാധിതരെ സഹായിക്കുന്നതിനുള്ള രക്ഷാപ്രവർത്തനം ഇപ്പോൾ നടന്നുകൊണ്ടിരിക്കുകയാണ്. കേരള മുഖ്യമന്ത്രി ശ്രീ @pinarayivijayan നോട് സംസാരിക്കുകയും അവിടെ നിലവിലുള്ള സാഹചര്യത്തിൻ്റെ പശ്ചാത്തലത്തിൽ കേന്ദ്രത്തിൽ നിന്ന് സാധ്യമായ എല്ലാ സഹായവും ഉറപ്പുനൽകുകയും ചെയ്തു.”

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा -

"प्रधानमंत्री ने वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Apple to invest Rs 100 crore in India renewable energy expansion

Media Coverage

Apple to invest Rs 100 crore in India renewable energy expansion
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और शौर्य से प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि भारत माता के लिए सब कुछ बलिदान करने का उनका जज्बा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

"स्वधर्ममपि चावेक्ष्य न विकंपितुमर्हसि |

धर्म्याधि युद्धाच्छ्रेयोऽन्यत्क्षत्रियौ न विद्यते ||"

इस श्लोक में यह बताया गया है कि जब व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति सजग हो जाता है, तो उसके मन में किसी भी प्रकार की झिझक या भय नहीं होना चाहिए, क्योंकि न्याय की वेदी पर धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष एक योद्धा के लिए आत्म-कल्याण का सबसे उत्कृष्ट और गौरवशाली मार्ग है।