प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद श्री शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, “श्री शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और कई अन्य लोगों को दु:खी कर दिया है। उन्हें वंचित लोगों के लिये काम करने और समाज सेवा से प्रेम था। उन्होंने संत कबीर दास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनायें। ओम् शांति।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman

Media Coverage

Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मणिपुर के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ लेने पर बधाई दी
February 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने श्रीमती नेमचा किपगेन जी और श्री लोसी दिखो जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने श्री कोंथौजम गोविंदास सिंह जी और श्री खुराइजम लोकेन सिंह जी को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

नए नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए, श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे मणिपुर के भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई।

मैं श्रीमती नेमचा किपगेन जी और श्री लोसी दिखो जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर, तथा श्री कोंथौजम गोविंदास सिंह जी और श्री खुराइजम लोकेन सिंह जी को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देना चाहता हूँ।

मुझे पूरा विश्वास है कि वे मणिपुर के मेरे भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।”