प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमले बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।
श्री मोदी ने कहा कि भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने संवाद और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराया।
उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:
‘’संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।
भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है।
होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और बिना रुकावट जहाजों का आना-जाना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।‘’
Strongly condemn the attacks on the UAE that resulted in injuries to three Indian nationals. Targeting civilians and infrastructure is unacceptable.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2026
India stands in firm solidarity with the UAE and reiterates its support for the peaceful resolution of all issues through…


