प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उन सभी लोगों के प्रशंसनीय प्रयासों की सराहना की जिन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को भारत की नारी शक्ति के लिए प्रभावशाली और लाभकारी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है।

प्रधानमंत्री ने इस अभियान को जनभागीदारी-जन सहभागिता का एक शानदार उदाहरण बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के सामूहिक कार्य जीवन को बेहतर बनाने और एक स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण है।

श्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा:

"सराहनीय प्रयास! उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने इस अभियान को इतना प्रभावशाली और हमारी नारी शक्ति के लिए लाभकारी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। यह जीवन को बेहतर बनाने के लिए जनभागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govt sets up six sector groups to fast-track ‘Make in India 2.0’ push

Media Coverage

Govt sets up six sector groups to fast-track ‘Make in India 2.0’ push
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
June 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 28 जून को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।