प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल आयोजित मंत्रिपरिषद की सफल बैठक के संबंध में आज विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परिषद ने 'जीवन में सुगमता' और 'कारोबार में सुगमता' को बढ़ावा देने से संबंधित महत्वपूर्ण दृष्टिकोणों और सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों पर विचार-विमर्श किया। श्री मोदी ने जानकारी दी कि चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु विकसित भारत के साझा स्वप्न को साकार करने के लिए प्रभावी ढंग से सुधारों को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस विषय पर केंद्रित था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा :

"कल मंत्रिपरिषद की एक सार्थक बैठक हुई। हमने 'जीवन में सुगमता' और ‘कारोबार में सुगमता' को बढ़ावा देने से संबंधित दृष्टिकोणों और सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों का आदान-प्रदान किया और 'विकसित भारत' के हमारे साझा स्वप्न को साकार करने के लिए भविष्य में सुधार के तरीकों पर चर्चा की।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India emerges as global green fuel supplier with landmark ammonia and methanol export deals with Japan

Media Coverage

India emerges as global green fuel supplier with landmark ammonia and methanol export deals with Japan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
July 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि दलाई लामा का शांति और सद्भाव का संदेश विश्वभर के लोगों के लिए मार्गदर्शक रहा है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश विश्व भर के लोगों के लिए मार्गदर्शक रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति तथा वैश्विक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

@DalaiLama