इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत भर में महिलाओं के अपार योगदान को सम्मान देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन महिलाओं को सौंप दिए हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं।

श्री मोदी ने कहा कि सुबह से ही हम असाधारण महिलाओं द्वारा अपने जीवन के सफर को साझा करने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने वाले प्रेरक पोस्ट देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "उनका दृढ़ संकल्प और सफलता हमें महिलाओं की असीम क्षमता की याद दिलाती है। आज और प्रतिदिन, हम विकसित भारत को आकार देने में उनके योगदान का सम्मान करते हैं।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

सुबह से ही आप असाधारण महिलाओं द्वारा अपने जीवन के सफर को साझा करने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने वाले प्रेरक पोस्ट देख रहे हैं। ये महिलाएँ भारत के विभिन्न भागों से हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त की है, लेकिन इनमें अंतर्निहित है - भारत की नारी शक्ति का कौशल।

उनका दृढ़ संकल्प और सफलता हमें महिलाओं की असीम क्षमता की याद दिलाती है। आज और प्रतिदिन, हम विकसित भारत को आकार देने में उनके योगदान का सम्मान करते हैं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Scan, withdraw, done: EPFO 3.0 plans instant PF access via ATMs and UPI

Media Coverage

Scan, withdraw, done: EPFO 3.0 plans instant PF access via ATMs and UPI
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री जेनेज़ जान्शा को स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी
May 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्री जेनेज़ जान्शा को स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा,

“श्री जेनेज़ जान्शा को स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मैं अपने लोगों की साझा समृद्धि और पारस्परिक लाभ के लिए अपने द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

@JJansaSDS”