प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग स्थित पैलेस हइस टेन बॉश में नीदरलैंड्स के महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री और महामहिमों ने भारत-नीदरलैंड्स संबंधों को मजबूत करने पर विचार - विमर्श किया, जिसमें लोगों से लोगों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना भी शामिल था। प्रधानमंत्री ने 2019 में महामहिमों की भारत यात्रा को भी सराहना के साथ याद किया; उस यात्रा ने आपसी सद्भावना को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेताओं ने शिक्षा, नवाचार, सेमीकंडक्टर, डिजिटल, पानी और हरित साझेदारी के क्षेत्रों में वर्तमान द्विपक्षीय योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति महामहिमों की सद्भावना की सराहना की और अपनी यात्रा के दौरान उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। महामहिमों ने प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन किया।
Met His Majesty King Willem-Alexander and Her Majesty Queen Máxima at the Royal Palace. It was wonderful exchanging perspectives on boosting India-Netherlands friendship across key sectors like technology, innovation, sustainable growth, commerce and water resources. India and… pic.twitter.com/BmY5fDxY9t
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026


