आजादी के बाद भारत की सभी व्यवस्थाओं के कांग्रेसीकरण से देश के पांच दशक बर्बाद हुए: मुंबई में पीएम मोदी
हम सबको मिलकर विकसित भारत बनाना है और इसमें मुंबई की बहुत बड़ी भूमिका है: मुंबई में पीएम मोदी
मेरी गारंटी है कि कुछ ही सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएंगे: मुंबई में पीएम मोदी
कांग्रेस और इंडी अघाड़ी की माओवादी इकोनॉमिक्स, मुंबई के पहिए ही जाम कर देगी: मुंबई में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आजादी के बाद भारत की सभी व्यवस्थाओं का कांग्रेसीकरण नहीं हुआ होता, तो आज भारत कम से कम 5 दशक आगे रहता। स्वतंत्रता के समय भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। लेकिन 2014 में कांग्रेस, हमें 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था सौंपकर गई। हमने इसे 5वें नंबर पर लेकर आए और तीसरे टर्म में हमारी इकोनॉमी दुनिया में तीसरे नंबर पर होगी। उन्होंने कहा कि शिवतीर्थ की इस भूमि पर कभी बालासाहेब ठाकरे और वीर सावरकर की हुंकार गूंजी थी। लेकिन आज विश्वासघाती अघाड़ी को देखकर उनकी आत्मा को कितना दुख होता होगा। नकली शिवसेना वालों ने बालासाहेब को और शिवसैनिकों के बलिदान को धोखा दिया है। सत्ता के लिए ये राम मंदिर को गाली देने वालों के साथ चले गए। जो कांग्रेस दिन-रात वीर सावरकर को गालियां देती है, आज ये उसकी गोद में बैठे हैं। इन्होंने महाराष्ट्र की मिट्टी के साथ धोखा किया है और इसके गौरव को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस और इंडी अघाड़ी की माओवादी इकोनॉमिक्स से बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है।

नकली शिवसेना पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कभी शिवसेना की पहचान, यहां घुसपैठियों के खिलाफ खड़े होने की थी। जबकि आज नकली शिवसेना, CAA का विरोध कर रही है। इनको अब हिंदुओं, बौद्ध, जैन, सिख शरणार्थियों को नागरिकता देने पर भी आपत्ति है। हिंदुस्तान में ऐसा हृदय परिवर्तन किसी पार्टी का नहीं हुआ, जैसा नकली शिवसेना का हुआ है। उन्होंने कहा कि अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए, तुष्टिकरण के लिए इस अघाड़ी ने पूरी मुंबई और देश को धोखा दिया है। जिस कसाब ने मुंबई के साथ-साथ देशवासियों का दिल दहलाया, इस शहर को लहूलुहान कर दिया, ये आज उसको ही क्लीन चिट दे रहे हैं। जिस पाकिस्तान की दुनिया में कोई नहीं सुन रहा, ये अघाड़ी वाले सर्जिकल और एयरस्ट्राइक पर उसी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ये हमारी सेना को ही झूठा करार दे रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की इस धरती का इससे बड़ा अपमान और क्या होगा?

देशवासियों के सामर्थ्य का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मुंबई के लोग रफ्तार की कीमत समझते हैं। भारत के साथ आजाद हुए कितने ही देश हमसे आगे निकल गए। हम क्या किसी से कम थे। कमी उस सरकार में थी, जिसने भारतीयों के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया। नेहरू से इंदिरा गांधी तक के शासनकाल में लाल किले से हम भारतीयों को आलसी बोला जाता था। जिन सरकारों की सोच ऐसी रही हो, वो देश को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती। मैं पूरी गंभीरता से कह रहा हूं कि आजादी के बाद गांधी जी की सलाह पर अगर कांग्रेस को भंग कर दिया गया होता तो आज भारत कम से कम 5 दशक आगे रहता। संस्थाओं के कांग्रेसीकरण ने देश के 5 दशक बर्बाद किए हैं। आज भारत और मुंबई में रिकॉर्ड इनवेस्टमेंट आ रहा है। और मेरी गारंटी है कि कुछ ही सालों में जब फिर यहां आपके बीच आऊंगा तो हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बन चुके होंगे। मुझे आपको विकसित भारत देकर जाना है। इसलिए मोदी 24x7 फॉर 2047...के मंत्र के साथ आपके लिए काम कर रहा है।

बीते 10 साल में अंसभव माने जाने वाले कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि निराशा के गर्त में डूबे लोगों को लगता था कि मोदी जो कहता है...वो असंभव है। उन्हें राम मंदिर का निर्माण, आर्टिकल-370 का हटना भी असंभव लगता था। आज हमारी आंखों के सामने ये सपने साकार हुए हैं। अयोध्या में भव्य-दिव्य राम लला का मंदिर बना है और आर्टिकल 370 अब इतिहास की बात हो चुकी है। तीन तलाक को संसद ने तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। उन्होंने कहा कि कभी सीरियल बम धमाकों से, आतंकी हमलों से मुंबई जैसे हमारे शहर थर्राते रहते थे। लेकिन अब सब बंद हो गया है। कांग्रेस 60 सालों तक गरीबी हटाने का राग अलापती रही। लेकिन कभी गरीबी हटा नहीं पाई। गरीबी कम हो सकती है, ये सबको असंभव लगता था। लेकिन सिर्फ 10 सालों में ही 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर दिखा दिया। जो असंभव लगता था, उसे आपके एक वोट की ताकत ने संभव कर दिखाया है। आपने मोदी की मजबूत सरकार बनाई। आपका एक वोट राष्ट्रहित में बड़े फैसलों का आधार बना है। इसलिए एक-एक वोट देना जरूरी है।

कांग्रेस और इंडी अघाड़ी की कार्यशैली पर वार करते हुए पीएम ने कहा कि इन लोगों ने जनादेश चुराकर सरकार बनाई तो विकास कार्यों से भी दुश्मनी निकाली। बुलेट ट्रेन, मुंबई मेट्रो, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर हो या JNPT में कंटेनर टर्मिनल का काम हो, मुंबई से जुड़े हर बड़े प्रोजेक्ट को इन्होंने लटकाया-अटकाया-भटकाया। जबकि मोदी मुंबई को उसका हक लौटा रहा है। आज दुनिया का आधुनिकतम इंफ्रास्ट्रक्चर मुंबई को मिल रहा है। यहां अटल सेतु है और मुंबई मेट्रो का विस्तार हो रहा है। मुंबई लोकल का आधुनिकीकरण हो, नवी मुंबई में एयरपोर्ट हो या वंदे भारत ट्रेनें, इस महानगर की कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिल रहा है। और वो दिन दूर नहीं जब देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई को मिलेगी। पीएम ने कहा कि शहरी मिडिल क्लास हो या फिर शहरी गरीब Ease of Living मोदी की प्राथमिकता है। जो झुग्गियों में रहता है, उसको आज पक्के घर का भरोसा मिला है। सबके घर का सपना पूरा हो, इसके लिए मोदी सरकार हजारों करोड़ की मदद दे रही है। आज महाराष्ट्र के 45 हजार से ज्यादा रीयल इस्टेट प्रोजेक्ट्स रेरा कानून के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि क्वालिटी हेल्थकेयर और सस्ता हेल्थकेयर पर भी हमारा फोकस है। अब तो मोदी ने ये तय किया है कि आपके घर में 70 वर्ष के ऊपर के जो भी बुजुर्ग होंगे, उन्हें हर साल 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कांग्रेस और इंडी अघाड़ी की माओवादी इकोनॉमिक्स से सतर्क करते हुए कहा कि ये लोग जो साजिशें रच रहे हैं, उनका एक ही मकसद भारत के लिए बढ़ रहे भरोसे को तोड़ना है। मुंबई तो भारत का Economic Powerhouse है। आप देखिए, 10 साल पहले शेयर बाजार कहां था और आज कहां पहुंच गया है। आज देश के लाखों छोटे-छोटे निवेशक बाजार से जुड़े हैं। विश्व के 4th Largest Stock मार्केट पर देश-दुनिया का भरोसा बढ़ता जा रहा है। इसीलिए में कह रहा हूं कि इनकी माओवादी इकोनॉमिक्स मुंबई के विकास के पहिए को ही जाम कर देगी। मुंबईकरों को कांग्रेस और इंडी अघाड़ी से बहुत सावधान रहना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt

Media Coverage

EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 08, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से मुलाकात की।

@CMOfficeUP